बामर
लॉरी ने अपनी निगमित यात्रा
भागीदारी फर्म के रूप में 1फरवरी 1867से कोलकाता
में प्रारंभ की थी । जिसकी
स्थापना दो स्कॉटमैन जार्ज
स्टीफन बामर एवं एलेक्जेंडर
लॉरी द्वारा की गयी थी ।
चाय
से लेकर शिपिंग तक,बीमा से
बैंकिंग तक,व्यापार
से उत्पादन तक -मुश्किल
से ऐसा कोई व्यवसाय होगा,जिसे बामर
लॉरी के अपने शुरूआती वर्षों
में न की हो और इस तरह अपनी
उल्लेखनीय निगमित यात्रा में
हर कदम पर और अधिक मजबूत हुई
है ।
आज, बामर लॉरी
बहु क्रियाकलाप,बहु-तकनोलॉजी,बहु लोकेशन
कंपनी के रूप में वैश्विक चरण
चिन्हों पर चल रही तथा निर्माण
एवं सेवा के क्षेत्र में विभिन्न
हितों के साथ संयुक्त उद्यम
से जुडी है - जैसे
औद्योगिक पैकेजिंग,ग्रीस एवं
लुब्रिकेंट,चर्म रसायन,चाय,यात्रा
एवं पर्यटन,लॉजिस्टिक
संरचना एवं सेवाएं तथा रिफाइनरी
व तेल क्षेत्र सेवाएं ।
लक्ष्य
हमारा
सभी व्यापार में नेतृत्व
प्राप्त करे और सुदृढ बने
जिसके माध्यम से वर्ष 2010तक 2000करोड़
रू0से
ज्यादा का कारोबार करे और 200करोड़
रू0कर
पूर्व लाभ अर्जित करे । इसके
साथ-साथ
हम इस सफर में व्यवसायगत
मूल्यों,कर्मचारियों
में संस्सथा के प्रति गर्व
एवं सामाजिक हितों की अपनी
सदियों पुरानी परम्परा को भी
प्रोत्साहित करते रहे ।
दृष्टि
हम
एक ऐसा सम्मननीय संस्था बने
जिसका बाजार में नेतृत्व हो
और चयनीत व्यापार में, विश्व में पदचिह्न
हो तथा हम
उच्च स्तरीय पर्यावरण एवं
सामाजिक दायित्व के साथ लगातार
शेयर धारक मूल्य प्रदान करें
।
मानव
संसाधन
वर्षों
से बामर लॉरी के विकास एवं
सफलता में बहुत से लोगों ने
योगदान दिया है तथा उनके साहस
ने इतिहास के अशांत सागर में
संस्था को नियंत्रित किया
एवं हर चुनौतियों को अवसर में
बदल दिया । बामर लॉरी को एक
उत्कृष्ट संस्था बनाने की
दिशा में लोगों ने इसे विकसित
करने एवं पोषण देने में निरंतर
प्रयत्नशील रहकर सशक्त
प्रतिद्वंदिता में बनाए रखा
है ।
हमें
ध्यान है
उत्कृष्टत
तथा गुणवत्ता - सभी में
हम बरते हैं । अपने कर्मचारियों
की सुरक्षा तथा उनकी भलाई और
आस-पास
के लिए चिन्ता व बामर लॉरी में
पर्यावरण हमारे लिए जीने का
तरीका है ।
गुणवत्ता - सभी
निर्माण सुविधाएं तथा शाखा
कार्यालय गुणवत्ता पूरक (आईएसओ 9000) है
।
पर्यावरण - सभी
ग्रीस एवं लुब्रिकेंट फैक्ट्रियां
व चर्म रसायन उत्पादन संयंत्र
ईएमएस पूरक है (आईएसओ - 14000)
स्वास्थ्य
एवं सुरक्षा -ओएचएसएएस (आईएसओ18000)अनुपालन
कार्य हमारे बहुत से निर्माण
सुविधाओं में प्रगति पर है ।
जिम्मेदार निगमित नागरिक के
रूप में कमजोर श्रेणियों, अ.जा./अ.ज.जा., महिलाओं, विकलांगों, बच्चों
तथ वृद्धों के विकास के लिए
कंपनी कार्पोरेट सामाजिक
दायित्व के अंतर्गत अनेक
क्रियाकलापों में लिप्त है
।
यू
एन ग्लोबल कंपैक्ट सोसाइटी
के स्थापक के सदस्य के रूप में
बामर लॉरी नैतिकता एवं निष्ठा
के उच्च मानक का अनुसरण करते
हुए समाज व उद्योग के विकास
एवं दृढ़ता के लिए कई अन्य
क्रियाकलापों से भी जुड़ी है
।
निगमित
इतिहास
बामर
लॉरी 1924 में
प्राइवेट लिमिटेड कं0तथा 1936में पब्लिक
लि0 कंपनी
बनी । वर्ष 1972में बामर
लॉरी इण्डो बर्मा पेट्रोलियम
कं0 लि0की सहायक
कंपनी यानी एक सरकारी कंपनी
बनी ।
1924 प्राइवेट
लिमिटेड कंपनी
1936 पब्लिक
लिमिटेड कंपनी
1972 सरकारी
कंपनी
1987 सिडयुल
बी पीएसई
2003 मिनी
रत्न II पीएसई
2006 मिनी
रत्न I पीएसई
आईबीपी
कं0 लि0ने व्यवस्था
योजना के द्वारा अपना 61.8%होल्डिग 15 अक्टूबर 2001 से
बामर लॉरी इनवेस्टमेंट लि0में स्थानांतरण
किया । इसके अलावा 18%की पब्लिक
होल्डिग वित्तीय संस्थाओं
एवं बीमा कं0में -सामूहिक
रूप से पूंजी का 20%रखते हैं
।
बामर
लॉरी के इक्विटी शेयर मुम्बई
एवं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज
में सूचीबद्ध है ।
प्रबंधन
कंपनी
पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक
गैस मंत्रालय के मार्गदर्शन
में एक बोर्ड द्वारा प्रबंध
की जाती है,जिसमें
अनुभवी एवं गणमान्य पेशेवर
हैं ।
श्री एस. के. मुखर्जी, प्रबंध निदेशक
श्री वी. एन. शर्मा, निदेशक (निर्माण व्यवसाय)
श्री वीरेन्द्र सिन्हा. निदेशक (सेवा व्यवसाय)
श्री के. सुब्रमण्यन, निदेशक (वित्त)
श्री वीएलवीएसएस सुब्बा राव - भारत सरकार के नामिती
श्री एस. प्रकाश - भारत सरकार के नामिती
श्री ए. के. भट्टाचार्या, स्वतंत्र निदेशक
श्री के. सी. मुरारका, स्वतंत्र निदेशक
श्री ए. सेठ, स्वतंत्र निदेशक
श्रीमती ए. चतुर्वेदी, स्वतंत्र निदेशक
श्री पी. के. बोरा, स्वतंत्र निदेशक
श्री एम. पी. बेजबरुआ, स्वतंत्र निदेशक