उत्पादन एवं सेवाएं : चर्म-रसायन

 

                                                                                                                                                   home
सार्वकालिक मिश्रण

बामर लॉरी ने सेंट्रल लेदर रिसर्च इंस्टिटयुट, चेन्नै द्वार विकसित प्रौद्योगिकी के वाणिज्यीकरण के माध्यम से सिंथेटिक फैटलिकर के निर्माण का कार्य प्रारंभ करके 1983 में चर्म रसायन के क्षेत्र में प्रवेश किया है । इन वर्षो के दौरान बामर लॉरी ने अनेक नए उत्पादों एवं निर्मितियों का विकास किया है जिनका विकास आंतरिक तौर पर उसके आधुनिक अनुसंधान एवं विकास संस्थान, चेन्नै में किया गया है । यह कंपनी इस समय चेन्नै के आधुनिक संयंत्रों में निर्मित अनेक प्रकार के सिंथेटिक टैनिंग एजेंटों और सिंथेटिक/अर्ध सिंथेटिक उच्च कार्यनिष्पादक फैटलिकरों को उपलब्ध करा रही है ।

बामर लॉरी की निर्माण विशेषज्ञता समर्थित करने के लिए श्रेष्ठ तकनीकी सेवाएं भी है जो बहुत ही अनुभवी एवं अत्यधिक योग्य चर्म  सेवा प्रौद्योगिकीविदों के दल द्वारा प्रदान की जाती है । कंपनी भारत स्थित चर्म उत्पादन के बड़े केंद्र चेन्नै, कोलकाता एवं कानुर में तकनीकी केंद्रों का संचालन करती है । चर्म रसायन के सेवा नेटवर्क की सहायता करने हेतु मित्रवत डीलरों/स्टाकिस्टों का नेटवर्क है जो भारत एवं दक्षिण पूर्व एशिया के अनेक देशों के चर्म उत्पादक प्रत्येक क्षेत्र में विद्यमान हैं ।

बामर लॉरी नए-नए अनुसंधान करके एवं समाज एवं पर्यावरण की जरूरतों एवं चिंताओं को ध्यान में रखकर लगातार अपने उत्पाद श्रेणियों में वृद्धि करने तथा सेवा नेटवर्क में सुधार करने पर विचार कर रही है । कंपनी नए युग के चर्म उद्योग में एक जिम्मेदार साझीदार की भूमिका निभाने के प्रति पूरी तरह निष्ठावान है ।

उत्पाद


ब्रांड

प्रकार

विवरण
उत्पाद तकनिक

बामोल गोल्डेन रेंज

सिंथेटिक फैटलीकर


  

 

इस्टर सहित सिंथेटिक फैटलीकर


 

सेमी सिंथेटिक फैटलीकर


 

फैटलीकरींग ऑक्सिलियरी


बामोल मिलेनियम रेंज

प्रीमियम फैटलीकर



मास सिगमेंट फैटलीकर


बामोल नैचुरल रेंज

नैचुरल फैटलीकर


बसीन युनिवर्स रेंज

मिनेरल सिंटैन


 

रिप्लेसमेंट सिंटैन


 

सिंथेटिक फैटलीकर


 

ऑक्सिलियरी व स्पेसलिटी सिंटैन


बलकेम पैकेज्ड एवं स्पेसलिटी

पैकेज्ड फैटलीकर


उत्पाद विकास केंद्र

कंपनी का एक उत्पाद विकास केंद्र है जो निम्नलिखित क्षेत्रों में अनुसंधान एवं विकास क्रियाकलापों का संपादन करता है :

उच्च कार्यनिष्पादक फैटलिकर्स
साफिस्टिकेटेड सिंटैक्स
टैनिंग एवं फैटलिकरिंग के लिए पर्यावरण के अनुकूल उत्पाद
पोलिमर आधारित टैनिंग पद्धति

भारत में अनुसंधान एवं विकास स्थापनाओं के मानकों की देखभाल करने वाली भारत सरकार की एक नोडल एजेंसी विज्ञान एवं औद्योगिक अनुसंधान विभाग द्वारा इस कंपनि को मान्यता दी गई है । यह केंद्र बीवीक्यू1 द्वारा डिजाइन एवं विकास के लिए आईएसओ 9000 2000 क्यूएमएस से प्रमाणित भी किया गया है ।

इस केंद्र ने भारत में सल्फोक्लोरिनेशन के आंतरिक विकास एवं वाणिज्यिकरण के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाई है । इस केंद्र ने चर्म उद्योग के लिए नए उत्पाद के विकास हेतु इंडियन इंस्टिटयूट ऑफ साइंस, बैंगलूर, इंडियन केमिकल टेक्नोलॉजी, हैदराबाद, इंडियन इंस्टिटयुट ऑफ टेक्नोलॉजी, खड़गपुर, सेंट्रल लेदर रिसर्च इंस्टिटयुट, चेन्नै जैसे राष्ट्रीय संस्थानों के साथ गठबंधन किया है ।

यह केंद्र स्टेट ऑफ द आर्ट उपकरण सुविधाओं से संपन्न है ताकि उत्पाद एवं प्रक्रिया विकास को समर्थित किया जा सके तथा अध्ययन को बढ़ावा देने के लिए सुसंपन्न पायलट संयंत्र भी है । इस केंद्र में सुसंपन्न व्यवहार विकास प्रयोगशाला भी है ताकि उत्पादों का मूल्यांकन किया जा सके । इसके अतिरिक्त सुयोग्य वैज्ञानिक एवं चर्म प्रौद्योगिकीविद भी है जो आर्ग्रेनिक सिंथेसिस, पोलिमर विज्ञान एवं निर्माण विज्ञान के क्षेत्र में विशेषज्ञता रखते हैं जिससे नए विलेयों का निर्माण हो सके ।

हमसे सम्पर्क कर साइट मैप
© All Rights Reserved. Balmer Lawrie & Co. Ltd.