हमारे प्लाण्ट आईएसओ द्वारा प्रमाणित एवं सुरक्षा स्वास्थ्य एवं वातावरण संबंधी मानकों के अनुरूप है । सही उत्पाद-क्वालिटी सुनश्चित करने के लिए हम अपने मुख्य कच्चा माल प्रमुख घरेलु तथा प्रतिष्ठित विदेशी स्टील, फिटिंग्स, रंग एवं वार्निश आपूर्तिकर्ताओं से लेते हैं ।
हम यू एन प्रमाणित उत्पाद पेश करते हैं तथा बीआईएस के अनुकूल अथवा ग्राहकों की विशेष स्पेशिफिकेशन के अनुसार भी ड्रम की आपूर्ति कर सकते हैं । हम वैल्यु-चेन सेवाएं भी प्रदान करते हैं जैसे ड्रमों की आपूर्ति,
भराई तथा परिवहन ।
हम सेमी-बल्क पैकेजिंग उद्योग के रूप में कार्य करते हैं तथा
200/210
लीटर की क्षमता वाले एम एस बैरल जैसे उत्पादों को प्रस्तुत करते हैं,
जो निम्न उत्पादों की पैकेजिंग के काम आते हैं:
- लुब्रिकेटिंग ऑयल एवं ग्रीस
- एडिटिव
- ट्रांसफॉर्मर ऑयल
- केमिकल एवं एग्रो केमिकल
- खाद्य एवं फल उत्पाद
- बिटुमिन
- बिटुमिन इमल्शन
एसबीयू औद्योगिक पैकेजिंग के पास है अपनी तकनोलॉजी तथा उत्पाद विकास केन्द्र,
जो नए उत्पाद/उपकरण की डिजाइन के लिए अभिनव कार्य में लगे हुए हैं ।